बिन्दकी/फतेहपुर : भीषण कड़ाके की ठंड में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट इकाई द्वारा चाय बिस्कुट का वितरण किया गया । हजारों की संख्या में लोगों ने चाय बिस्कुट लिया और इस भीषण ठंड में थोड़ा राहत मिली तो व्यापारियों को शुक्रिया कहा और जुग जुग जियो का दिया आशीर्वाद ।
बिंदकी नगर के मोहल्ला मुगल रोड पवन बुक स्टाल के समीप उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट इकाई द्वारा चाय बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने गरम-गरम चाय तथा बिस्कुट प्राप्त किया । इस भीषण कड़ाके की ठंड में गरम चाय पीकर लोगों ने राहत महसूस की और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहते हुए युग युग जिओ सदा सुखी रहो का आशीर्वाद दिया । गर्म चाय पीकर लोगों के चेहरे में मुस्कान आई ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,व्यापार मंडल की महिला इकाई की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर,व्यापारी अनूप अग्रवाल,रमेश गुप्ता,इम्तियाज,विजेंद्र गुप्ता उर्फ अज्जू ,सोनू,घनश्याम गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
