फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर,चन्द्रा बालिका इंटर कॉलेज चन्द्रनगर पीरनपुर फतेहपुर,नव भारती शिक्षा निकेतन फतेहपुर,जनता इंटर मीडिएट कॉलेज गाजीपुर फतेहपुर ,बहुआ इंटर कॉलेज बहुआ फतेहपुर,ललौली इन्टर कॉलेज ललौली फतेहपुर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिये बनाये गये मतदान केन्द्रों का जिसमें 06 बूथ बनाये गये है का निरीक्षण किया ।
वि0सा0नि0-2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु #spfhr संयुक्त रूप से लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज,चन्द्रा बालिका इंटर कॉलेज पीरनपुर,नवभारती शिक्षा निकेतन,जनता इंटरमीडिएट कॉलेज गाजीपुर, बहुआ इंटर कॉलेज,ललौली इन्टर कॉलेज में बनाये गए बूथों का जायजा लिया गया। pic.twitter.com/tPCzJjHxXr
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) January 18, 2022
उन्होंने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर नन्दकुमार मौर्य को दिये । उन्होंने कहा कि बनाये गये मतदान केंद्रों के आसपास क्षेत्रों की निगरानी करा ले ।
साथ ही मतदान केंद्रों में ईंट,पत्थर,कंकरीट,गमला आदि यदि है तो उन्हें हटवा ले । जिन बूथों की मतदान केंद्रों में वाल पेंटिंग नही करायी गयी है । जल्द से जल्द लिखवाने के निर्देश सम्बंधितो को दिये । मतदान केंद्र में निर्वाचन से सम्बंधित सभी प्रक्रियो पर विस्तार से चर्चा की साथ ही पुलिस बल, मतदान कर्मियों की ठहरने आदि व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर नन्द कुमार मौर्य,पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधितगण मौजूद रहे ।
