कानपुर । विकास खंड सरसौल के नरायनपुर गांव में भारतीय सेना गंगा टास्क फोर्स व एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा की सयुक्त अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए ।
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने संबोधन में कहाकि पौधरोपण से पर्यावरण,वन्यजीव और मानव जीवन के लिए कई लाभ होते हैं । पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं । मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वन्य जीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। पौधों को लगाने से पहले,यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हैकि वे आपके क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के लिए उपयुक्त हों और उन्हें पर्याप्त जगह मिले ।
उन्होंने कहा कि हरे पेड़-पौधे पृथ्वी के श्रंगार है पर्यावरण संतुलन में इनका होना अनिवार्य है । पर्यावरण संरक्षण काे लेकर पौधा लगाए जीवन बचाएं अभियान संचालित किया जा रहा है । पर्यावरण के महत्व को युवा वर्ग बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं ।
खुद तो पौधरोपण कर ही रहे हैं । अन्य लोगों को भी इसके फायदे बता उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
इस दौरान गंगा टास्क फोर्स से नायब सूबेदार टेक बहादुर ने कहा कि पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है । इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें । पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है । हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं । लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते है । पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है । ये हमे जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी के मौसम में छांव देते हैं ।
इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, पुनीत मिश्रा पंचायत सचिव,सोनम गुप्ता ग्राम प्रधान,रामशंकर तिवारी,उमेश गुप्ता समेत ग्रामीण एवं सेना के जवान मौजूद रहे ।
