बिन्दकी/फतेहपुर । 40 सालों से कांग्रेस पार्टी में सेवाभाव से काम कर रहे बुजुर्ग कांग्रेसी राम शंकर शुक्ला को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए मिष्ठान का वितरण किया ।
देवमई ब्लाक के गांव करचलपुर निवासी राम शंकर शुक्ल पिछले चालीस सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं । उन्होंने अपने जीवन काल में कांग्रेस से ही निष्ठा बनाये रखी ।
श्री शुक्ल 25 साल मण्डल अध्यक्ष रहे । कांग्रेस जिला कमेटी ने संगठन में उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया । जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने नव गठित कार्य कारिणी में राम शंकर शुक्ला को जिला सचिव मनोनीत किया ।
शुक्रवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने मनोनीत सचिव फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया । इस मौके कुलदीप, विकास शुक्ला, अनिल आदि रहे ।
