बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी के रहने वाले बर्तन व्यापारी की उन्नाव जनपद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जबकि उसी चार पहिया वाहन में सवार पांच लोग घायल भी हो गए ।
चार पहिया में सवार सभी लोग उन्नाव जनपद के बीघापुर रिश्तेदारी में एक नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर बिन्दकी आ रहे थे । मृतक का शव घर आने पर परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे सभी लोग दुर्घटना में दुख जाता रहे थे ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबर पुर निवासी सुनील गुप्ता उम्र लगभग 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल गुप्ता की उन्नाव जनपद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उन्हीं के साथ चार पहिया वाहन में सवार चालक समेत पांच लोग घायल भी हो गए । मृतक सुनील गुप्ता का शव शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे उनके घर पैगंबरपुर मोहल्ले पहुंचा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे । घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही सभी लोग दुर्घटना में दुख जता रहे थे ।
बताया जाता हैकि सुनील गुप्ता कई लोगों के साथ गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में उन्नाव जनपद के बीघापुर कस्बा गृह प्रवेश कार्यक्रम में चार पहिया द्वारा गए थे । गुरुवार की देर रात को कार्यक्रम समाप्त करने के बाद सभी लोग चार पहिया वाहन से वापस आ रहे थे । तभी उन्नाव जनपद के बारा सगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवरतनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी । जिसके चलते चार पहिया वाहन में सवार सुनील गुप्ता उम्र 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल, राधा देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी गोरे ,गोरे उम्र 40 वर्ष ,पूनम देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी सुनील,नेहा उम्र 10 वर्ष पुत्री गोरे तथा चालक दीपक सभी निवासी कस्बा घायल हो गए । जिसमें गंभीर घायल सुनील गुप्ता को दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर जनपद उन्नाव में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया । जिला अस्पताल उन्नाव ले जाते समय सुनील गुप्ता की रास्ते में मौत हो गई ।
बताया जाता है कि मृतक सुनील गुप्ता बर्तन व्यापारी थे और उनकी बर्तन की दुकान बांदा जनपद के चिल्ला कस्बे में है । दुर्घटना में चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया ।
