कानपुर । सरसौल ब्लॉक के ग्राम महोली में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 ग्राम पंचायत की सड़कों का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे । इन ग्राम पंचायतों में महोली,सरसौल, शिशुपुर,बड़ागांव, हाथीपुर आदि शामिल हैं ।
विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उनके इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया । सतीश महान ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं और इससे आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है ।
उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 वर्षों में कानपुर के आखिरी गांव तक मेट्रो पहुंचेगी और पिछले 8 वर्षों में यहां की भूमि के रेट में 10 गुना की वृद्धि हुई है । सरसौल ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए । उन्होंने करबिगवा ओवरब्रिज और सरसौल ब्रिज को विकास की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया ।
कार्यक्रम में सुरेंद्र अवस्थी,राकेश तिवारी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, लक्ष्मीकांत निषाद,कमलेश द्विवेदी, कमलेश निषाद, बांबे दीक्षित, शैलेंद्र सिंह गौतम,दीक्षित, विनय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
