बिन्दकी/फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन और राजनीतिक गुट की विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही । पदयात्रा तीसरे दिन कसियापुर से भवानीपुर गांव पहुंची । जहां पर एक धरने का आयोजन किया गया । यूनियन के नेताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होगी पदयात्रा क्रमश जारी रहेगी। कहां गया कि किसान बिजली पानी खाद और सफाई की समस्या को लेकर परेशान है लेकिन अधिकारी पूरी तरह से मौन है ।
शनिवार की दोपहर करीब 12:00 विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट द्वारा की जा रही पदयात्रा भवानीपुर गांव पहुंची । जहां पर धरने का आयोजन किया गया । इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि किसानों को नहरो में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा ।बिजली नहीं मिल पा रही जिससे किसान परेशान है । 2 दिन पहले खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के कसियापुर पावर हाउस में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था । जब कोई अधिकारी कर्मचारी समस्या सुनने नहीं पहुंचा तो पद यात्रा शुरू की गई । यह पद यात्रा आज तीसरे दिन भवानीपुर गांव पहुंची है । यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो यह पद यात्रा लगातार जारी रहेगी ।
इस मौके पर खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि गांव में सफाई नहीं हो रही जिसके चलते बारिश में तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है । बताया कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही जिससे किसान परेशान है । तहसील प्रचार मंत्री सुखी राम ने कहा कि किसानों को डीएपी तथा यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है जिसके चलते किसान लगातार परेशान है ।
यूनियन के लोगों ने आरोप लगाया कि खजुहा ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही से किसान लगातार परेशान है ।
इस मौके पर यूनियन के नंद लाल शेख अयूब स्वामीदीन आमना खातून सत्य नारायण यासीन संतोष पटेल बृजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
