कानपुर । कानपुर नगर में एयरपोर्ट में तैनात सीआईएसएफ अधिकारी कमांडेंट कुलदीप सिंह राठौर एवं क्राइम ब्रांच इंचार्ज विवेक सिंह भदौरिया ने बताया कि बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने शानदार प्रदर्शन किया । CISF ने 64 पदक जीतकर भारत को 560 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचाया । यह प्रतियोगिता 30 जून से 06 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 10000 से अधिक पुलिस और फोर्स के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । CISF के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स,ट्रैक एवं फील्ड,तैराकी, कुश्ती,जैवलिन थ्रो और डेकाथलन में प्रतिस्पर्धा की ।
वही हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ी एएसआई सनी कुमार ने कुश्ती में 5 स्वर्ण पदक जीते । केरल के एचसी अमरिधेश यू ने तैराकी में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 6 पदक हासिल किए ।
बिहार की विजया कुमारी ने दौड़ और रिले स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य जीते राजस्थान की उमा चौधरी ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता । त्रिपुरा की मधुमिता देब ने 400 मीटर रिले में स्वर्ण सहित कुल 4 पदक अपने नाम किए ।
उत्तर प्रदेश के मुकुल ने थ्रो स्पर्धाओं में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते ।
बबीता और केएम सोनम ने कूद, रिले और बाधा दौड़ में कुल 11 पदक जीते ।
गुरजीत सिंह ने हाई जंप में स्वर्ण,हैमर थ्रो में रजत और डेकाथलन , ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीते ।
कुमारी सोनम ने 1600 मीटर मिक्स रिले और 400 मीटर रिले में स्वर्ण,लंबी कूद और पोल वॉल्ट में रजत तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता ।
