कानपुर । सरसौल ब्लॉक के ग्राम हाथीगांव में स्थित प्राचीन श्रीनंदेश्वर मंदिर में सावन मास के प्रथम सोमवार को ले कर विशेष तैयारियां की जा रही हैं । श्री नंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
वही मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं । इस के अलावा,महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है । हर साल की तरह इस बार भी सावन माह में मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा । जिसमें खिलौने और मिठाई की दुकानें सजाई जा रही हैं । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा मंदिर समिति के कार्यकर्ता मंदिर की साफ- सफाई और सजावट में जुटे हैं और मंदिर समिति ने उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं ।
