बिन्दकी/फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा । यह बात रविवार को नगर की तहसील परिसर में संगठन की एक बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा । कहा कि कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है ।जिसके तहत अन्य लोगों को भी संगठन में काम करने का मौका दिया गया है । निश्चित रूप से सभी लोग अपने जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे । कस्बे के तहसील परिसर में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह मौजूद रहे ।
उन्होंने संगठन मजबूती पर बल देते हुए बताया कि नवल सिंह पटेल को यूनियन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है । इसके अलावा अशोक उत्तम को यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है । जल्द ही उनकी घोषणा की जाएगी ।
कहा की लगातार संगठन को मजबूत किया जाएगा किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा । उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त डीएपी तथा यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है । जिसके कारण किसान परेशान है । समितियां में डीएपी तथा यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया किसानों को जबरन दी जा रही है । यह बंद किया जाए ।
उन्होंने कहा कि खाद की प्राइवेट दुकानों में किसानों को बहुत ऊंचे दाम में खाद दी जा रही है ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए । इसके अलावा किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही नहरो में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा । जिसके कारण किसान परेशान है । बरसात के मौसम में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है । जिसके कारण पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं होगी तो यूनियन के लोग सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने का काम करेंगे ।
इस मौके पर यूनियन के नेता देवनारायण पटेल,यदुनंदन आर्य,कप्तान सिंह,सुरेंद्र सिंह,राजेश कुमारी उत्तम,ममता गुप्ता, छोटेलाल सोनकर, मन्नीलाल सोनकर,अनूप सैनी ,रमा शंकर सूर्यवंशी,जय सिंह यादव, मुशीर हुसैन,भैरव प्रसाद,छोटेलाल,गुड़िया देवी, मिथिलेश गौतम,राधे श्याम,चंद्र गोविंद दुबे,इखलाक अहमद, राकेश कुशवाहा, हीरालाल प्रजापति तथा जवाहर पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
