फतेहपुर : विकास भवन सभागार फतेहपुर में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में 23 जनवरी 2022 को (प्रथम पाली पूर्वाहन 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक) आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2021 को सकुशल,नकलविहीन,सुचितापूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से कोविड गाइडलाईन का पालन कराते हुए सम्पन्न कराने हेतु सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षको तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने बताया कि टीईटी परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज द्वारा जनपद में प्रथम पाली हेतु 24 परीक्षा केंद्र में 10065 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली हेतु 16 परीक्षा केंद्र में 6615 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे । उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं यथा फर्नीचर,पेयजल,विद्युत,जनरेटर,प्रकाश,शौचालय आदि की व्यवस्था परीक्षा से पूर्व सुनिश्चित करें । प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा की क्रियशीलता की जांच करते हुए प्रमाण-पत्र की रिपोर्ट उपलब्ध कराये । कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई फर्नीचर की सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था करा लें, उन्होंने कहा कि नियमानुसार परीक्षा अवधि की वीडियोंग्राफी अवश्य कर ले । इसके आलवा प्रश्न पत्रों के बन्डल को खोलतें तथा बन्द करते समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य होगी और वीडियों रिकार्डिग कराकर सीडी दो प्रतियों में बनाकर कोषागार में जमा करे । उन्होनें सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक तथा कर्मचारीगण मोबाइल लेकर प्रवेश नही करेगें। परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र में ड्यूटी लगाए कर्मचारियों /पुलिस बल से आपस मे समन्वय बनाकर जांच करा ले जिससे किसी कमर्चारी /पुलिस बल को कोई समस्या अथवा दूसरी जगह ड्यूटी लगाई तो उसके स्थान पर प्रतिस्थानी की ड्यूटी लगाई जा सके और परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर,खागा,बिन्दकी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट,पर्यवेक्षको तथा केन्द्र व्यवस्थापकों,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बंधित गण उपस्थित रहे ।
