बिन्दकी/फतेहपुर । श्री रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा महोत्सव_2025 की दूसरी महत्वपूर्ण मीटिंग भाऊपूर में संपन्न हुई । जिसमें दशहरा महोत्सव में बहुत सारे प्रस्ताव पारित हुए । जिसमें मुख्य आकर्षण मेले में भव्यता प्रदान करने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया गया ।
मेले में इस बार रामलीला का मंचन न होकर 5 दिवसीय अलग- अलग कार्यक्रम होंगे । 30 सितंबर- गणेश वंदना गंगा आरती 01 अक्टूबर- चक्रव्यूह रामायण नाटक 02 अक्टूबर-श्याम महोत्सव 03 अक्टूबर-बृज की होली डांडिया डांस 04 अक्टूबर- राजस्थानी फोक डांस) महोत्सव के चौथे दिन डांडिया का कार्यक्रम रहेगा । जिसमें बिन्दकी व आस-पास के लोग जो शामिल होना चाहते है वो कमेटी से संपर्क कर के कार्यक्रम में शामिल हो सकते है ।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में “किसान मेला” का आयोजन किया जायेगा । मेले को भव्यता देने के लिए विधायक ने मेला कमेटी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा । भारत सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जायेंगे ।
इस बार मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए बिन्दकी नगर की शान- कैलाश मंदिर को सजाया जायेगा और शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव कैलाश मंदिर रहेगा जहां पर झांकी (स्वरूप) व मेला कमेटी के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी ।
इस की मीटिंग में विधायक बिन्दकी व पूर्व राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार जय कुमार सिंह जैकी व श्री राम लीला मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार व संरक्षक मंडल के सदस्य नरेन्द्र गुप्ता,अनिल गुप्ता चार्ली,अशोक गुप्ता (कोल डिपो),रामकुमार साहू,रामेश्वर दयाल दयालू,सुनील बाबा,गोपाल गुप्ता ,कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम ओमर, उपाध्यक्ष संजय ओमर, मोना ओमर, नवीन सिंह चौहान,अमित बाजपेई,गोलन गुप्ता,महामंत्री दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला,गुलशन गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष गुप्ता,चंद्र प्रकाश चंदु मुख्य कार्यकारिणी सदस्य उदय, छोटू ,रजत अग्रवाल अन्नू गुप्ता के अलावा वरिष्ठ सदस्य अतुल दिवेदी ,पंकज अवस्थी,हर्ष गुप्ता,अशोक गुप्ता,सीताराम अवस्थी, रामकुमार गुप्ता, वेद गुप्ता,अश्विनी गुप्ता,उत्कर्ष प्रताप सिंह,आशीष तिवारी,पूरन सिंह बउवा,जय सर,आदर्श चौहान, राहुल सिंह,संदीप गुप्ता, मुन्ना लाल सोनकर विशाल गुप्ता आशीष गुप्ता रजत गुप्ता डॉ० उत्कर्ष गुप्ता अभिषेक बाजपेई,उदय साहू, अन्नू गुप्ता, प्रिन्स गुप्ता, सोनू गुप्ता, आशीष तिवारी,राम जी त्रिवेदी शिवम अवस्थी,कृष्ण कुमार ओमर के अलावा पत्रकार बंधुओं सहित काफी लोग मौजूद रहे ।
