कानपुर । थाना महाराजपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे सरसौल-फतेहपुर से कानपुर जा रही डीसीएम एक खड़े वाहन से टकरा गई ।
हादसे में डीसीएम में सवार कल्याणपुर लोकानपुर फतेहपुर के 28 वर्षीय संतोष निषाद की मौत हो गई । अन्य दो लोग घायल हो गए । हाइवे पर खड़े वाहन से टकराई डीसीएम घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । सवारियां वाहन में फंस गईं ।
ग्रामीणों की सूचना पर सरसौल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे पुलिस नेअन्य दो घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल ले गई । लेकिन संतोष केबिन में बुरी तरह फंस गया था ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम चालक को झपकी आने से हुआ हादसा है । पुलिस ने हाइड्रा की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद संतोष को बाहर निकाला उसे सरसौल सीएचसी ले जाया गया । वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया व अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है । महाराजपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है । पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी ।
