फतेहपुर । श्री शिव मन्दिर ट्रस्ट हसवा फतेहपुर की बैठक कार्यालय कालकन कुटी अहमद गंज में बैठक आहूत की गई । जिस में सर्व सम्मति से उपरोक्त निर्णय स्वेच्छा पूर्वक लिए गए व उपरोक्त समस्त निर्णय का स्वागत किया गया ।
श्री शिव मन्दिर हंसवा फतेहपुर के जीर्णोद्धार में समस्त श्रद्धालुओं का योगदान, श्री शिव मन्दिर ट्रस्ट हसवा का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक शाखा कलक्टरगंज वर्मा चौराहा फतेहपुर में सुनिश्चित किया जाना व खाते का संचालन मुख्य न्यासी सन्तोष कक्कड़ व उप मुख्य न्यासी किशन मेहरोत्रा के संयुक्त सिग्नेचर द्वारा किया जाएगा ।
श्री शिव मन्दिर ट्रस्ट हसवा फतेहपुर के न्यासी नम्बर 08 डॉक्टर विनय अरोड़ा पुत्र स्व० शिव सहाय अरोड़ा निवासी अहमदगंज के आकस्मिक निधन पर श्री शिव मन्दिर ट्रस्ट हसवा फतेहपुर के समस्त न्यासी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में श्री शिव मन्दिर ट्रस्ट हसवा फतेहपुर के न्यासी सन्तोष कक्कड़ किशन मेहरोत्रा नीतू कक्कड़ आर्यन कक्कड़ सीमा कक्कड़ रूप कमल टंडन प्रदीप कुमार सेन मनोज कुमार सेन राजेन्द्र कुमार मेहरोत्रा नीरज कक्कड़ उपस्थित रहे ।
