बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन किए गए नामांकन प्रक्रिया 28 व 29 जुलाई को होगी । जबकि 30 व 31 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी का दिन होगा । 1 अगस्त को प्रत्याशियों की फाइनल सूची घोषित होगी तथा 11 अगस्त को चुनाव होगा ।
जानकारी के अनुसार नगर के के ललौली चौराहे के समीप ललौली रोड स्थित सरस्वती होंडा प्रतिष्ठान परिसर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर की नई इकाई के गठन के लिए सोमवार को दिन में 1:00 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री तथा नामांकन पत्र जमा करने का काम हुआ ।

संगठन के नगर अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष गुप्ता पुत्र राज कुमार गुप्ता निवासी जवाहर नगर कुंवरपुर रोड, महामंत्री पद के लिए विजय सिंह चौहान पुत्र भोला सिंह चौहान निवासी स्टेट बैंक के सामने वाली गली कस्बा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश सविता पुत्र वासुदेव सविता उर्फ लल्ला भैया निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर कस्बा ने नामांकन किया । नामांकन करने आए दावेदारों के साथ भारी संख्या में भीड़ रही ।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद बाबू टाटा भी मौजूद रहे ।
उन्होंने बताया कि संगठन के नगर अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है जिसके लिए आज प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन किए गए हैं ।
चुनाव अधिकारी ओम जी हिंदू ने बताया कि 28 व 29 जुलाई को नामांकन होगा । 30 तथा 31 को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी का दिन होगा । 1 अगस्त को प्रत्याशियों की फाइनल सूची घोषित कर दी जाएगी । 11 अगस्त को चुनाव होगा ।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वर्तमान नगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम बाबू गुप्ता, तहसील अध्यक्ष गोरे लाल गुप्ता पुलकित ओमर गुड्डू ओमर गोपाल अवस्थी सभासद विशाल गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
