कानपुर । सरसौल ब्लॉक के बौसर स्थित उषा पॉपुलर शिक्षा संस्थान में निः शुल्क बुक बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में करीब छह सौ छात्र-छात्राओं को शिक्षा उदय के तहत बुक बैग वितरण किया । बुक बैग पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे हंसी से खिल उठे ।
वही मुख्य अतिथि विद्यालय संरक्षक प्रेसिडेंट रोटेरियन अमित झा व विशिष्ट अतिथि सेकेट्री रोटेरियन राजीव अग्रवाल, सेकेट्री रोटेरियन गोपाल शुक्ला,रोटेरियन साहिल गुप्ता,सचिन गोपाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी व आनंदा नर्सिंग कॉलेज से नीलम पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया रोटेरियन के प्रेसिडेंट अमित झा ने अपने संबोधन में शिक्षा प्रति बच्चों को जागरूक किया एवं कहा कि विद्यालय में अब और बेहतर शिक्षा मिलेगी ।
उन्होंने कहा कि बुक बैग के साथ-साथ बच्चों को स्कूल किट, किताब,कॉपी आदि भी मुहैया कराए जाने कि व्यवस्था जल्द करेंगे ।वही रोटेरियन सेकेट्री गोपाल शुक्ला ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए मनुष्य को शिक्षित होना जरुरी है । क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है ।
वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस एस प्रजापति, प्रांजुल कुमार, पवन द्विवेदी, विजय सैनी, विपिन तिवारी, स्वप्निल विद्यार्थी, प्रभा साहू,प्रखर कुमार,सनी बीडीसी,जसवंत समाजसेवी, इंद्रपाल भारती, डॉक्टर आरबी कुशवाहा बीडीसी बांबी आदि लोग उपस्थित रहे ।
