कानपुर । महाराजपुर थाना के अंतर्गत में बाराधरी गांव के पास घाटूखेड़ा मोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार वर्मा चकेरी के रहने वाले हैं और टौंस चौराहे पर यादव ज्वेलर्स के नाम से दुकान किए हैं । वो बीते सोमवर शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे । तभी रास्ते में बाराधरी गांव के पास घाटू खेड़ा मोड पर अज्ञात लुटेरों ने एक सफेद कलर की अपाचे और एक हीरो की गाड़ी का आए और दोनों वाहनों में तीन-तीन लोग बैठे थे । बदमाशों ने अनिल कुमार वर्मा की नीले रंग की स्कूटी भी छीन ली और उनका मोबाइल फोन भी ले गए ।
वही बदमाशों ने पीड़ित का बैग भी छीन लिया बैग में लगभ साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात और चालीस हजार रुपये की नगदी थी और दुकान के तालों की चाबियां भी उसी बैग में थीं । बदमाश लूट कर फरार हो गया ।
वही घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने एक बाइक सवार से मदद मांगी तो बाइक सवार ने व्यापारी को पहचना लिया और मोटर साइकिल से टौंस तक ले आया । वही से पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी ।
वही लूट की घटना की जानकारी मिलते ही नरवल और महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन एक घटना की सीमा को लेकर दोनों थानों के पुलिस करीबन 1 घंटे तक उलझी रही ।
वही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के घटना स्थल पहुंचने के बाद महाराजपुर थाना ने घटना की जांच पड़ताल शुरू । वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में व्यापारी से लूटी गई बाइक नरवल मोड में खड़ी मिली है ।
वही व्यापारी नेता महेश वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे कर कहा कि अगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी न होती और समय से चेकिंग करती तो लुटेरे उसे समय पड़ जाते ।
हालांकि कानपुर आदर्श प्रकार मंडल ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने यह भी कहा है कि कि अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर लूट का सफल अनावरण करती है तो व्यापारी उन पुलिस कर्मियों का सम्मान भी करेंगे ।
वही डीसीपी पूर्वी ने बताया कि घटना का जल्द से जल्द घटना खुलासा किया जायेगा ।
