बिन्दकी/फतेहपुर । लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान रात में अचानक ढह गया । खुशकिस्मती रही की कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया वरना दुर्घटना बड़ी हो जाती । गृहस्ती का सामान तथा छप्पर सहित हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरी गांव का । लगातार हो रही बारिश के कारण गौरी गांव निवासी राम भवन प्रजापति का मकान मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को ढह गया । जिसके चलते छप्पर तथा गृहस्थी का सामान सहित हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया । बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे मामले की जानकारी गृह स्वामी राम भवन प्रजापति ने क्षेत्रीय लेखपाल को दिया ।
