फतेहपुर । जिले की आर्थिक प्रगति की मॉनीटरिंग ओ०टी०डी० सेल करेगी । मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर पहुंचाने के मिशन की कड़ी में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ओ०टी०डी० सेल की बैठक हुई है ।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने सेल के सभी सदस्य अधिकारियों का स्वागत किया सेल के गठन के औचित्य उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की ।
उन्होने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था मे अपेक्षित प्रगति के लिये प्रदेश स्तर पर जीडीपी के आंकलन के लिये जिला स्तर पर संबंधित आंकडों के गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण की आवश्यकता हैं जिला स्तर पर जीडीपी में शामिल विभिन्न मदों व योजनाओं की प्रगति के आंकडो के आकलन के उद्देश्य से ही ओ०टी०डी० सेल का गठन किया गया है । इसमें अर्थ व्यवस्था के तीनों सेक्टरों (प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक) से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है ।
प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में जिला के योगदान में सकल घरेलू उत्पाद वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 25.40 हजार करोड़ रही ।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिले की अर्थव्यवस्था में प्रगति लाये जाने के लिये सभी सेक्टर के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति व आंकडो की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिये । ओ० टी०डी० सेल की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्साधिकारी एवं ओ०टी०डी० सेल के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे ।
