फतेहपुर । प्राचार्या,पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी फतेहपुर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर में सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 11 कॉमर्स/आर्ट में प्रवेश हेतु 02 रिक्त सीटों पर ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं ।ऑनलाइन एवं आफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 है । पात्रता में शिक्षण सत्र 2024-25 में जो सीबीएसई / राज्य सरकार /सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा- 10, उत्तीर्ण किया हो के छात्र जो जिला फतेहपुर के हैं ।
प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होना चाहिए । यह एससी/एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ-साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर लागू है । कक्षा-10,उत्तीर्ण 60% या इससे अधिक प्राप्तांक वाले छात्र ही आवेदन करें । प्रवेश कक्षा 10 में प्राप्त होने वाले प्राप्तांक के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा ।
आवेदन फार्म नवोदय विद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त करने के बाद फार्म भरकर 10 अगस्त 2025 तक विद्यालय के ई-मेल आईडी पर या विद्यालय में आकर जमा कर सकते हैं ।
