फतेहपुर । गंगा व यमुना नदी में निरंतर बढ रहे जल स्तर की लगातार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निगरानी की जा रही है ।
प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि हर समय सतर्क रहे और सावधानी बरते नदी के किनारे या तटीय क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं । नदी में स्नान करने से बचें । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को तुरंत सूचित करें ।
अपने जरुरी कागजात अनाज दवाइयाँ आदि जरुरी सामग्री सुरक्षित रखे । समाचार व मोबाइल संदेशों के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करें । जिला प्रशासन पूर्णतया सक्रिय हैं ।
किसी भी आपात स्थित में हेल्पलाइन जिला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05180 298632, 0454417876 में जानकारी दे जिसे निपटा जा सके ।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फतेहपुर के अनुसार गंगा का जल स्तर 0.08 मीटर बढ़ा हैं जबकि यमुना का जल स्तर 1.91 मीटर बढ़ा हुआ है ।
