कानपुर । महाराजपुर पुलिस टीम को ज्वैलर्स डकैती कांड के सफल अनावरण हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुभकामनाएं दीं । महाराजपुर पुलिस टीम ने मात्र 70 घंटे 40 मिनट में घटना का 80% सफल अनावरण किया । शेष अपराधियों की गिरफ्तारी से पूर्ण सफलता मिलेगी ।
वही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,कानपुर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा यदि पुलिस सीमा विवाद में न उलझती तो अपराधी रंगे हाथों पकड़े जाते । पुलिस टीम की मेहनत और सर्विलांस टीम के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई ।
महाराजपुर पुलिस ने घटना स्थल भिन्न होने के बावजूद अपने थाने में घटना दर्ज कर सफल अनावरण किया । महाराजपुर थाने में पुलिस टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडे और समस्त पुलिस टीम को माला, फटका पहनाकर कर व बुके और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस दौरान व्यापारियों ने योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सत्येंद्र सिंह ,विनोद विश्वकर्मा, भोलेंद्र सोनी,चांद मोहम्मद,श्याम सुंदर,अनिल विश्वकर्मा, अमन सिंह, शुभम भदौरिया,दीपक मिश्रा,समीम राईन,अनुज साहू,अभय गुप्ता, शुभम शर्मा, धीरेंद्र सिंह, राम कृष्ण पटेल,अनिल वर्मा आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे।
