बिन्दकी/फतेहपुर । छुट्टी में आया एयरफोर्स का जवान घर के अंदर इनवर्टर की बैटरी में पानी डाल रहा था तभी करंट के चपेट में आ गया । इससे पहले की परिजन उसे करंट से दूर करते उसकी मौत हो चुकी थी । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहाँ पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे एयर फोर्स जवान राज सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र रामस्वरूप सिंह अपने घर के अंदर इनवर्टर के बैटरा में पानी डाल रहा था । तभी अचानक इनवर्टर के करंट में चिपक गया । जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । युवक की मौत की होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे । मृतक युवक पंजाब प्रांत के चंडीगढ़ में एयरफोर्स में तैनात था । वह चार दिन पहले छुट्टी में अपने घर आया था । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
