बिन्दकी/फतेहपुर । रात में राजमिस्त्री ने गांव के समीप एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया रात में ही परिजनों तथा ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की । तब राजमिस्त्री का शव पेड़ में फांसी के फंदे में लटका देखा गया । लोगों की भारी भीड़ लग गई । शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के समीप राजगीर मिस्त्री रमेश कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र खेतई प्रसाद कोरी निवासी ग्राम नंदापुर कोतवाली बिन्दकी ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को गांव के समीप एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया ।
परिजनो ने जब राजगीर मिस्त्री की खोजबीन किया तब मामले की जानकारी हो पाई । शुक्रवार की सुबह 6:00 मृतक रमेश कोरी का शव उसके घर के समीप रखा गया । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही । परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे । राजगीर मिस्त्री द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कई प्रकार की चर्चाएं रही । कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया । राजमिस्त्री की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा। शुक्रवार को परिजनों तथा रिश्तेदारों ने राजमिस्त्री के शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
