कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया है । एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 जुलाई की है । किशोरी अपने प्रेमी जो कि फतेहपुर का रहने वाला है । किशोरी उससे मिलने महाराजपुर थाना के एक जंगल में गई थी । वही पर दो युवक आए और किशोरी व उसके प्रेमी का वीडियो बनाने लगे । यह देख कर किशोरी का प्रेमी मौके से भाग निकला और आरोपियों ने किशोरी के मोबाइल से उसके प्रेमी को फोन कर सात हजार रुपये मांगे । लेकिन प्रेमी ने पैसे देने से इनकार कर दिया ।
वही किशोरी के पास मौजूद एक हजार रुपये आरोपियों ने ले लिए । इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया । फिर किशोरी को बाइक में बिठाकर देर शाम उसके गांव में घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए । वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी हिमांशु और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
मंगलवार को एडीसीपी अजंलि विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक किशोर घटना के दिन मक्का के भुट्टे बेच रहा था । पीड़िता ने इस किशोर को पहचाना है । उसका नाम वीडियो बनाने वाले लड़कों में शामिल बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है । पुलिस ने घटनास्थल के पास के एक गांव से एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है ।
वहीएसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है । सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।
