बकेवर/फतेहपुर । अपराध और अपराधियो के खिलाफ बकेवर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत आज बड़ी सफलता मिली है । थानाध्यक्ष सुमित पाण्डेय की अगुआई में आज पुलिस ने पांच शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष सुमित पाण्डेय के अनुसार थाना बकेवर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 105/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएन एस का अनावरण करते हुए आकाश (20 वर्ष)पुत्र भूरेलाल निवासी देवमई, कुशल (19 वर्ष) पुत्र अनुभव गुप्ता निवासी देवमई, शुभम उर्फ पोतू उर्फ अखण्ड (18 वर्ष) पुत्र पप्पू यादव उर्फ रामबाबू उर्फ बाबूराम निवासी देवमई थाना बकेवर, अमन कुमार मिश्रा (23 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार मिश्रा निवासी बकेवर व ध्रुव सिंह पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी मौहार थाना कल्यानपुर को आज दोपहर देवमई नहर पुलिया अमलोहना जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पांच यूनिट देवमई से चोरी गई बिजली की मोटर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है ।
थानाध्यक्ष के अनुसार आकाश पुत्र भूरेलाल के खिलाफ जनपद कानपुर मे चार व थाना बकेवर में एक मुकदमा दर्ज है । इसी तरह अमन कुमार मिश्रा पुत्र वीरेंद्र कुमार मिश्रा के खिलाफ थाना बकेवर में चार मुकदमे दर्ज है । पुलिस ने पांचो अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय मे पेश किया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामजनम पाण्डेय, कांस्टेबल शशि शेषर राय,कांस्टेबल महेंद्र पाल व कांस्टेबल जितेन्द्र सोलंकी थाना बकेवर शामिल हैं ।
