– बुकिंग कराने वाले 182 कृषकों में 78 का हुआ चयन तथा तैयार की गई प्रतिक्षा सूची
फतेहपुर । कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनांतर्गत कृषि यंत्र यथा-रोटावेटर,हैरो,लेजर लैण्ड लेवलर, पावर चैफ कटर,मिनीराइस मिल,कम्बाइन हार्वेस्टर,ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस,कल्टीवेटर,सुपर सीडर एवं स्माल गोदाम हेतु कृषकों द्वारा कृषि विभाग के नव विकसति विभागीय पोर्टल दर्शन-2.0 पर 26 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तक कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु कुल 182 कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की गयी थी । जिनका चयन ई-लाटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन मॉक पॉल कराने के उपरान्त उपस्थित कृषकों द्वारा संतुष्ट होने के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से ई-लाटरी के माध्यम से कराया गया । ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 182 कृषकों में से 78 कृषकों का चयन किया गया । जिसमें से 28 रोटावेटर,3 हैरो,06 लेजर लैण्ड लेवलर,04 पावर चैफ कटर,01 मिनी राइस मिल, 02 कम्बाइन हार्वेस्टर, 01 ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस,02 कल्टीवेटर,28 सुपर सीडर एवं 03 स्माल गोदाम,हेतु कृषकों का चयन किया गया तथा प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गयी है । कृषि यंत्र प्राप्त कराने हेतु चयनित एवं प्रतीक्षा सूची वाले कृषकों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर संदेश भेजा गया है ।
कृषकों का चयन निर्विवाद रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया गया । मौके पर उपस्थित किसानों में से कई किसानों का चयन ई-लाटरी में होने पर प्रांप्त विभागीय चयन का संदेश मोबाइल पर मिलने से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला किसानों द्वारा ई-लाटरी प्रकिया की सराहना भी की गयी ।
उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कृषकों को अवगत कराया कि कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषकों को कृषि यंत्र मानक के अनुरूप नियमानुसार पंजीकृत फर्म से खरीद कर निर्धारित तिथि तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड अवश्य कर दें । ताकि समय से स्थलीय सत्यापन के उपरान्त डी०बी०टी० के माध्यम से अनुदान की धनराशि सम्बन्धित किसानों के खाते में भेजी जायेगी ।
उन्होंने कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के लाभ एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी दी । कृषि यंत्र क्रय करने से सम्बन्धित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है ।
इस मौके पर ई-लाटरी के समय समिति के सदस्य उपकृषि निदेशक ,जिला कृषि अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,एल०डी०एम०, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी,उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,प्रगतिशील कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विकासखण्डों के यंत्र बुकिंग करने वाले किसान उपस्थित रहे ।
