फतेहपुर । सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लगे रक्त दान जागरूकता व जांच शिविर में 70 से ज्यादा प्रशिक्षु ने रक्तदान की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी जांच व रजिस्ट्रेशन करवाया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशिक्षा निदेशक श संजय कुशवाहा ने की श्री कुशवाहा ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र के सहयोग से लगे जागरूकता शिविर के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में व्याप्त रक्तदान को लेकर विद्यमान भय और भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है । रक्तदान को महादान माना जाता है इसके माध्यम से आप किसी को एक नया जीवन दे सकते है ।
डायट के सेवपूर्व प्रशिक्षण प्रभारी अमृत कुमार यादव ने कहाकि हम में से बहुत से लोग रक्त दान के नाम से भयभीत हो जाते है और उनके मन में रक्तदान को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांतियां व्याप्त है । इस कार्यक्रम में हम यह जाना कि कौन सा व्यक्ति रक्त दान कर सकता है । कौन सी स्थितियों में हम रक्तदान नहीं कर सकता है । क्या रक्तदान से शारीरिक कमजोरी होती है ।
राजेन्द्र कुमार प्रवक्ता ने कहा प्रशिक्षु के लिए बेहद उपयोगी है,किसी को जीवन देने के लिए रक्तदान करना बहुत जरूरी है । इस तरह कार्यक्रम निसंदेह समाजहित के लिये होते रहने चहिये है ।
जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र परामर्श दाता दीपाली वर्मा ने बताया रक्त दान महादान है रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है । हम सभी को समय से रक्तदान करना चहिए हर स्वस्थ्य व्यक्ति 3 माह में रक्तदान कर सकता है । रक्तदान हमेशा लाइसेंस शुदा रक्तकेन्द्र में ही रक्तदान करना चहिये परामर्श दाता नीतू यादव द्वारा एच आई वी के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया और बताया कि एच आई वी साथ रहने,खाने,छूने से नहीं फैलता है ।
गुरमीत सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जागरूक ता शिविर लगवाने हेतु उप शिक्षा निदेशक संजय कुशवाहा का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान से उपशिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा,प्रभारी सेवा पूर्व प्रशिक्षण विभाग-अमृत कुमार यादव,प्रवक्ता राजेंद्र कुमार व जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा,परामर्शदाता एच०आई०वी० विभाग नीतू यादव,लैब टेक्नीशियन दिव्या वर्मा,लैब टेक्नीशियन ब्रजेश सिंह उपस्थित रहे ।
