खागा/फतेहपुर । उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार की अध्यक्षता में वा क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय की गरिमामई उपस्थिति में नवदुर्गा मूर्ति स्थापना के संबंध में फीस कमेटी का आयोजन किया गया ।
कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय,अवर अभियंता विद्युत डी डी सोलंकी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल सहित सैकड़ों संभ्रांत लोग मौजूद रहें ।
बैठक में उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार व क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि पर्व में किसी भी तरह की कोई नया दुर्गा पंडाल नहीं लगेगा । नई परंपराओं का निर्माण नहीं होगा बिना परमीशन के दुर्गा पंडाल सजाने पर मुकदमा होगा । डी जे की आवाज को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लागू किया जाएगा,अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी । अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने नवरात्रि पर्व में नगरवासियों को बेहतर जलापूर्ति,अच्छी साफ सफाई ,पंडालों के पास चूना छिड़काव व स्ट्रीट लाइट की उत्तम व्यवस्था का आश्वासन दिया ।
अवर अभियंता विद्युत डी डी सोलंकी ने नवरात्रि पर्व में नगरवासियों वा क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति,लटक रहे विद्युत तारों को सही करवाने, ट्रांसफार्मर की एडवांस उपलब्धता, रखने वा टेढ़े मेढे विद्युत खंभों को सही करवाने का आश्वासन दिया ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल ने त्योहारों में हमेशा की ही भांति इस वर्ष भी तहसील प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला कर सहयोग देने का आश्वासन दिया,नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल ने भी नगर कमेटी द्वारा पूर्ण सहयोग देते हुए नगर में आपसी भाईचारे वा प्रेम एवं सौहार्द को बढ़ावा देने में प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार,महिचा चौकी प्रभारी राहुल पाण्डेय,उपनिरीक्षक विन्देश गिरी,अनीश कुमार,जगजीवन राम,व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राकेश केसरवानी, अरुण केसरवानी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, विजय अग्रहरि, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई,मं त्री राजेंद्र सिंह ,शमीम अहमद, राजू तिवारी, कदीर भाई,युवा के महामंत्री अरुण मोदनवाल,अनुज सिंह,सहित क्षेत्र व नगर के सैकड़ो की संख्या में संभ्रांत नागरिक व मूर्ति आयोजक़ मौजूद रहे ।
