बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया परिजनों तथा ग्रामीणों ने देखा तो युवक को फांसी के फंदे से बाहर निकाला गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के चकमदा गांव में घरेलू विवाद के चलते मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे युवक चंदन उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र मनफूल ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया । घर के लोगों ने देखा तो हड़कंम मच गया । मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई परिजन तथा पड़ोसियों ने मिलकर युवक को फांसी के फंदे से बाहर निकाल । गंभीर हालत में उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
