कानपुर । नरवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । वही नरवल थाना क्षेत्र में बीती रात्रि का है ।
एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव के बाहर स्थित बबूल के जंगल में गोवंश काटे जाने की सूचना मिली थी । गांव निवासी अर्जुन ने तीन लोगों को गोवंश काटते हुए देखा और तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी । सूचना मिलते ही नरवल और महाराजपुर थानों की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।
वही पुलिस ने मौके से एक आरोपी जावेद को पकड़ लिया । जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए । पूछताछ के लिए पुलिस जावेद को घटनास्थल पर ले जा रही थी । तभी उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर 12 बोर के अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के पैर में गोली लग गई । घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । जहां उसका इलाज चल रहा है । पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। ।वही फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं । इस मौके पर एसीपी पूर्वी चकेरी अभिषेक कुमार पांडे, नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल और महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे सहित दोनों थानों का पुलिस बल मौजूद रहा ।
