लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । 23वीं प्रांतीय गणित ज्ञान विज्ञान संस्कृति महोत्सव जनपद बांदा में संपन्न हुई थी जहां इस प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कॉलेज, अभिवावक और गुरुजनों का नाम रोशन किया ये बहुत ही गौरव की बात है कि तहसील बिन्दकी के छात्र-छात्रा इतने होनहार हैं । इसी दौरान आज प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने सभी को सम्मानित किया ।
वही सांस्कृतिक प्रश्न मंच में प्रश्न मंच प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में विद्यालय के मेधावी छात्र सूर्यांश गुप्ता, हर्षित पुरी एवं सक्षम सिंह ने अपने ज्ञान व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
कथा कथन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा यशस्विनी ने प्रथम स्थान अर्जित किया और अपनी वाक् क्षमता का परिचय दिया ।
आशु भाषण प्रतियोगिता किशोर वर्ग में छात्र अनंत ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।
तरुण वर्ग में छात्रा प्रियंका सिंह ने अपने शब्दों द्वारा निर्णायकों का दिल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
गणित प्रदर्श वाल वर्ग में गणित नवाचार पर आधारित अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर छात्र अंश पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने गणितीय ज्ञान का परिचय दिया ।
गणित प्रयोग में तरुण वर्ग गणित प्रयोग में विद्यालय की छात्रा आन्या गुप्ता ने अपने गणितीय कौशल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित किया ।
गणित पत्र वाचन बाल वर्ग में छात्रा दीक्षा अवस्थी ने गणित पर पत्र प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
तरुण वर्ग में छात्रा काजल सिंह ने अपनी PPT पर विषय प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञान प्रदर्श किशोर वर्ग में हरप्रीत सिंह ने मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिकता और सृजनशीलता का परिचय देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग में आराध्या, आदर्श कुमार,अभय प्रताप सिंह की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
सांस्कृतिक तथा गणित की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 10 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था । जिसमें 9 छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही विजयी छात्रा छात्रा 03 अक्टूबर 2025 से लखीमपुर खीरी में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
वही विद्यालय परिवार ने सभी विजयी छात्रों को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
