कानपुर । सरसौल विकासखंड के न्याय पंचायत पाली के गांव बेहटा में एक युवक की निर्मम हत्या हो गई मृतक युवक का नाम सर्वेश पुत्र नेकपाल है ।
मिली जानकारी के अनुसार सर्वेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था । मृतक सर्वेश की उम्र लगभग 30 थी । वह ट्रक चलता था शनिवार सुबह पिता नेकपाल फैक्ट्री में काम करने चले गए थे व माता रमाकांती खेत चली गई थी । वही नेकपाल के दूसरे नंबर का बेटा रवि भी बाहर नौकरी करता है । घर पर सबसे छोटा बेटा पीयूष 16 था ।
वही दोपहर करीब 1 बजे सर्वेश घर आया । किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया । छोटे लड़के पीयूष ने गड़ासे से सर्वेश की गर्दन काट दी और मौके से बाहर निकल गया ।
मां रामकांति ने बताए कि बड़ा बेटा सर्वेश शराब पीने के बाद आदि था वह आए दिन घर वालों से भी बहुत झगड़ा करता था । वही ग्रामीणों ने बताया कि सर्वेश की 10 साल पहले शादी हुई थी । सर्वेश की नशेबाजी से तंग आकर पत्नी भी उसको छोड़ कर चली गई थी ।
वही नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया कि बतायाकि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नशेबाजी के विरोध में नाबालिग ने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर हत्या की है । हत्या के बाद वह मौके से भाग निकला है । जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा ।
