कानपुर । छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर के 40वें दीक्षांत समारोह में दर्शनशास्त्र विभाग डी.ए.वी कॉलेज कानपुर की मेधावी छात्रा अंजना दीक्षित को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के द्वारा तीन स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया ।
इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अंजना दीक्षित ने विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० रंजय प्रताप सिंह एवं प्रोफेसर वेद प्रकाश शुक्ला को दिया । उन्होंने कहा महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं मे उपस्थित रहने से पाठ्य क्रम के प्रत्येक बिंदुओं का बोध प्राप्त हुआ । जिसके फलस्वरुप मुझे पदक की प्राप्ति हुई ।
इस दौरान छात्रा ने कहा कि विभाग के प्राचार्य डॉ० रंजय प्रताप सिंह के तप और उनका पूरा सपोर्ट हमें आगे बढ़ाता गया और हम पूरी ईमानदारी से पढ़ाई में निरन्तर लगे रहे । इस पूरे संसार में गुरु के समान कोई नहीं, गुरु अपने शिष्यों को ज्ञान का अमृत देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बना देते है । इस लिए हमें मन लगाकर गुरु के द्वारा बताए ज्ञानों का अर्जन करना चाहिए । इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित ने छात्रा अंजना दीक्षित एवं विभाग को बधाई दी ।
