रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए तीन साल से ज़्यादा हो चुके हैं ।
यूक्रेन । राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के बड़े हवाई हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं । यह हमला रात में हुआ ।
उन्होंने बताया, “देश के कई इलाक़ो को निशाना बनाया गया । यह हमला आम लोगों को डराने और यूक्रेन की ज़रूरी सुविधाओं को तबाह करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था । एक मिसाइल सीधे रिहायशी इमारत से टकराई ।”
यूक्रेन की वायु सेना का कहना है कि रूस ने कुल 619 ड्रोन और मिसाइलें दागीं । रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह ‘बड़ा हमला’ ख़ास हथियारों से किया गया और इसके निशाने पर सैन्य गतिविधियों से जुड़े ठिकाने थे ।
इससे इतर,रूस का कहना है कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में समारा इलाक़े में चार लोगों की मौत हुई है । यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने वहां एक तेल रिफ़ाइनरी को निशाना बनाया ।
