नई दिल्ली । मशहूर अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है ।
यह अवॉर्ड उन्हें 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनलाल के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं । कई दशकों के काम के साथ वे मलयालम सिनेमा और थिएटर के बड़े सितारे हैं और केरल की संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखते हैं ।”
“उन्होंने तेलुगु,तमिल,कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है फिल्मों और थिएटर में उनकी कला सचमुच प्रेरणादायक है ।”
मोहनलाल को पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2019) से भी सम्मानित किया गया है ।
