व्हाइट हाउस में आज रेचेप तैय्यप अर्दोआन ट्रंप से मुलाक़ात कर रहे हैं ।
अमेरिका । तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन आज वॉशिंगटन में हैं, और व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात कर रहे हैं ।
इस्तांबुल में मौजूद संवाददाता ने बताया कि रक्षा से लेकर ऊर्जा सौदों तक,अर्दोआन ट्रंप के साथ अरबों अमेरिकी डॉलर के समझौते करने की कोशिश करेंगे ।
अर्दोआन की ख़रीदारी सूची में सबसे ऊपर एफ़-35 लड़ाकू विमान और 200 से ज़्यादा कमर्शियल विमान हैं ।
मीटिंग से पहले एक पत्रकार ने राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि क्या वो एफ़-35 विमान देंगे, तो उनका जवाब था, “हम इस पर चर्चा करेंगे ।”
दोनों नेताओं के बीच ग़ज़ा युद्ध सहित पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा होने की उम्मीद है ।
अर्दोआन की यात्रा से कुछ दिन पहले, तुर्की ने घोषणा की थी कि उसने 2018 में अमेरिकी आयातों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ़ को समाप्त कर दिया है । इसे द्विपक्षीय संबंधों में गर्मजोशी का संकेत माना जा रहा है ।
