बिन्दकी/फतेहपुर । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी आदि लोगों ने मिलकर श्री रामलीला मैदान में झाड़ू लगाकर सफाई किया तथा अन्य लोगों को भी जागरूक किया ।
नगर के श्री रामलीला मैदान में गुरुवार की सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू तथा अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे आदि ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई किया और मौजूद अन्य लोगों को भी सफाई करने के लिए जागरूक किया ।
चेयरमैन राधा साहू ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत रामलीला मैदान में सफाई कार्यक्रम किया गया है ।
उन्होंने कहा कि जहा भी कोई व्यक्ति रहता है । उसको अपने घर और आसपास नियमित रूप से सफाई करना चाहिए ताकि स्वच्छता बनी रहे। नगर पालिका द्वारा भी लगातार इस मामले में प्रयास जारी रहता है कि अच्छी से अच्छी सफाई हो और वातावरण स्वच्छ बना रहे ।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाजपा नेता तथा बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, निर्माण विभाग की अवर अभियंता आराधना पटेल जल कल के अभियंता योगेश गुप्ता तथा गिरीश पांडे राम करण यादव धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे और सफाई किया ।
