बिन्दकी/फतेहपुर । स्वच्छता से वातावरण बेहतर रहता है । बेहतर वातावरण में ही शरीर स्वस्थ रहता है यह बात नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू ने पांच ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा।
नगर के तहसील रोड स्थित पालिका की पानी टंकी परिसर में गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने पूजा अर्चना कर तथा हरी झंडी दिखाकर नगर पालिका की पांच ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी का शुभारंभ किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता से वातावरण बेहतर रहता है । बेहतर वातावरण में ही शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में सफलता मिलती है । स्वच्छता कार्यक्रम बेहतर ढंग से चलाया जा सके इसके लिए ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी का प्रयोग किया जाता है । ताकि इनके माध्यम से कूड़े को दूर एक जगह एकत्र किया जा सके ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति रामकुमार साहू अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे, प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला,अवर अभियंता निर्माण विभाग आराधना पटेल,अवर अभियंता जलकल विभाग योगेश गुप्ता राजस्व निरीक्षक रविंद्र सोनकर के अलावा गिरीश पांडेय रामकरण यादव धर्मेंद्र यादव मनोज कुमार उर्फ रामू शिरीष दुबे उर्फ टोना दुबे, कृष्ण मुरारी साहू अरविंद कुमार राम सिंह तथा जगजीवन आदि लोग मौजूद रहे ।
