फतेहपुर । सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 में ई-बी०एल०ओ० ऐप के माध्यम से परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही 06 अक्टूबर 2025 तक किये जाने के निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री करण अधिकारी (पं0) फतेहपुर से अनुरोध है कि पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 में ई- बीएलओ ऐप के माध्यम से परिवर्धन,संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही दिनांक 06 अक्टूबर 2025 तक किये जाने के निर्देश सभी बी०एल०ओ० को अपने स्तर से दिये जाने का कष्ट करें ।
