फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार के माध्यम से केन्द्र प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन ऑनलाईन आवेदन-पत्र वेबसाइट पर आमंत्रित किये जाते हैं ।
छात्रवृत्ति की पात्रता की शर्ते एवं विस्तृत जानकारी भारत सरकार के सुसंगत दिशा-निर्देश में वर्णित प्रतिबंधों के अनुसार होगी । विस्तृत दिशा-निर्देश भारत सरकार की वेब साईट पर उपलब्ध है ।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकार करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 कर दी गयी है ।
कृपया उक्त समयावधि के अन्तर्गत नियमानुसार दिव्यांग छात्र/छात्राएँ अपना आवेदन पत्र वेबसाइट पर ऑनलाईन करना सुनिश्चित करें तथा उसकी एक हार्ड कॉपी प्राचार्य /प्रधानाचार्य कार्यालय में भी उपलब्ध करायें। छात्रवृत्ति हेतु समय सारिणी निम्नवत् है ।
ऑन लाइन छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पोर्टल खुलने की तिथि-25 जून 2025 पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकार करने हेतु नियत अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रथम स्तर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि-15 अक्टूबर 2025 ,पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति द्वितीय स्तर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 ।
