बकेवर/फतेहपुर । विकास खंड देवमई के गाँव हरदासपुर में बिजली का खंभा टूटकर एक सप्ताह पहले गिर गया था । शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ठीक करने की जेहमत अवर अभियंता ने नहीं उठाई । जिससे किसानों की सिचाई का काम प्रभावित हो रहा है ।
गाँव के पूर्व प्रधान संतोष शुक्ल ने बताया हरदासपुर गाँव में आदर्श तालाब के पास पिछले दस दिनों से बिजली का खम्बा टूटा पडा है । तार तालाब में पडे हैं । जिसकी खबर किसानों ने बिजली घर बकेवर के अवर अभियंता, एसडीओ व आनलाइन शिकायत दर्ज कराया लेकिन आज तक खम्बा ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू नही हो सकी है । जिससे फसलों की सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है ।
गत दिवस पूर्व ग्राम प्रधान संतोष शुक्ल ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल से दूरभाष में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर जानकारी दिया तो उन्होंने एसी फतेहपुर से बात कर बताया कि कल खम्बा ठीक कर दिया जाएगा लेकर एसी फतेहपुर का कथन हवा हवाई निकला । जो खम्बा टूट कर गिरा है । उससे गाँव के देवी गुलाम कुशवाहा,उमेश तिवारी,महेश नारायण मिश्र व वेद प्रकाश गुप्ता आदि के ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन है । किसानों ने जिलाधिकारी से मांग किया है । टूट कर गिरे बिजली के खम्बा को ठीक कर कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए ।
