बिन्दकी/फतेहपुर । सरकारी हैंड पंप में पानी भरने की विवाद में एक युवक को लाठी से पीट कर घायल कर दिया गया । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल शुरू किया । घायल युवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत दादन खेड़ा गांव में सरकारी हैंड पंप में पानी भरने की विवाद में धर्मराज उम्र 22 वर्ष पुत्र मूसे प्रसाद के साथ गांव के युवक राकेश कुमार ने लाठी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट लगी सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू किया । वहीं गंभीर घायल धर्म राज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
