लगातार पेट्रोलिंग कर कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं हुए हैं ।
बिन्दकी/फतेहपुर । हेमंत कुमार मिश्रा को कोतवाली बिन्दकी का प्रभारी बनाए जाने का कस्बावासियों ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार आयेगा और क्राइम कंट्रोल होगा । प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा इसके पूर्व खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे हैं ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी असरदार क्यों न हो । उन्होंने यातायात व्यवस्था पर सुधार लाने की बात प्रमुखता से कही है ।
वाहन चालकों से अपील किया है कि वे यातायात नियमों का कडाई से पालन करें दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के न चले,चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं । वरना उनके खिलाफ एक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी ।
