बिन्दकी/फतेहपुर । बाइकों की आमने-सामने तेज टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायल युवको को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निक्की में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत महरहा मार्ग के गौसपुर मोड में सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे दो बाइको में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई । जिसमें एक बाइक में सवार रंजीत उम्र 20 वर्ष पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम बबई थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर तथा दूसरे बाइक में सवार श्री राम उम्र 20 वर्ष पुत्र राम आसरे निवासी कस्बा व थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
