बिन्दकी/फतेहपुर । कल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज लंका रोड बिन्दकी में “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
वही कॉलेज के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने बताया कि भारत के विकास में छात्र छात्राओं की प्रथम गुरु शिशु की माता के योगदान के प्रति भारतीय दृष्टि विकसित करने के लिए एवं कुटुंब प्रबोधन द्वारा महिलाओं में दायित्व बोध का जागरण कर मातृ देवो भव की सूक्ति साकार करने हेतु विचार मंथन करने के लिए विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हो रहा है । यह गोष्ठी कल दिनांक 16 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगी । जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखा चूड़ासमा अखिल भारतीय बालिका शिक्षा संयोजिका, नगर पालिका परिषद बिन्दकी की अध्यक्षा राधा साहू,विशिष्ट अतिथि मे डॉ० प्रियंका श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजिका सप्त शक्ति संगम ,कार्यक्रम की संयोजिका अलखनंदा है ।
विशेष आकर्षण– प्रश्नोत्तरी, प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश, विशिष्ट महिलाओं का सम्मान होना है ।
