बकेवर/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर में दी जा रही बहुआयामी शिक्षा बच्चों को उत्साहित कर रही है । स्कूली शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा जैसे कम्प्यूटर ज्ञान,संगीत शिक्षा,जूडो कर्राटा ,जैसे विषयों से यहाँ के विद्यार्थियों में प्रतिभा को निखारने का काम प्रधानाचार्या नीता मिश्रा के निर्देशन में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है । विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा तीन के विद्यार्थी युवराज त्रिपाठी (09 वर्ष) ने बताया कि उन्होंने कक्षा के विषयों के साथ विभिन्न विधाओं के खेल कूद ,जूडो कर्राटा, कम्प्यूटर शिक्षा के साथ गायन न विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ रुचि के अनुसार वादन अतिरिक्त सिखाया जाता है । जिससे विद्यार्थी बहुआयामी प्रतिभा को शिक्षा के साथ विकसित कर सके और होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर सके ।
प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने बताया कि उनका प्रयास है कि छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो शिक्षा के उनकी अभि रुचि के अनुसार अन्य विषयों में भी प्रतिभा को निखारा जा सके । पौराणिक , सांस्कृतिक गतिविधियों का ज्ञान हो सके । इसके लिए समय समय पर टूर प्रोग्राम आयोजित कर ऐतिहासिक सांस्कृतिक पौराणिक स्थलों के बारे में जानकारी दिलाई जा सके और अपने देश,प्रदेश व समाज के बारे में जानकारी हो ।
समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके कौशल को परखा जाता है ।
प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव व निदेशिका प्राची श्रीवास्तव को विद्यालय के कुशल प्रबंधन का श्रेय दिया है ।
