बिन्दकी/फतेहपुर । युवक ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के किचन के बाहर लगे टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया लोगों को जानकारी हुई तो हड़का मत गया मौके पर भारी भीड़ लगे सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आत्महत्या के कर्म की जांच पड़ताल कर रही है ।
कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के किचन के बाहर टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी द्वारा युवक अमित कुमार कुशवाहा उम्र लगभग 35वर्ष पुत्र स्वर्गीय स्वामी दिन कुशवाहा रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मचगया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच पड़ताल कर रही है ।
बताया जाता है कि मृतक अमित कुमार कुशवाहा स्वयं का ऑटो चलाता था । रविवार की सुबह लगभग 4:00 बजे वह घर से निकल आया था । वह अपने साथ ऑटो में रखी रस्सी भी ले गया था । युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी तथा अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे । पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया मृतक के एक 4 वर्षीय पुत्री पलक तथा 2 वर्षीय पुत्र मयंक है । उसने घर गृहस्ती चलाने के लिए स्वयं का ऑटो खरीदा था और उसे चलाता था ।
