बिन्दकी/फतेहपुर । दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया मौके पर भारी भीड़ लग गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
बताते चले की बिन्दकी कस्बे के रामलीला मैदान में कुएं के समीप कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी आजम खान ने अपनी साइकिल खड़ी कर सब्जी खरीदने वाली दुकान पर खड़े हो गए । तभी एक व्यक्ति दिनदहाड़े उनकी साइकिल लेकर जाने लगा । आजम खान की नजर साइकिल चोर पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया । लोगों की भीड़ एकत्र हो गई ।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई । बताया जाता है की साइकिल चोर जगदीश कुशवाहा पुत्र कुंदन कुशवाहा कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के तेंदुली गांव का रहने वाला है । लोगों ने बताया कि वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है और अक्सर इस प्रकार की घटनाएं करता रहता है ।
