बिन्दकी/फतेहपुर । मां काली जी मंदिर के दरबार से पूजा अर्चना के बाद सुंदर शोभा कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ । शोभा यात्रा बिंदकी कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो में भूमि जगह-जगह फूलों की वर्षा का स्वागत किया गया । शोभा कलश यात्रा के दौरान श्रद्धा और विश्वास के चलते लोगों की भीड़ देखी गई पुलिस बल भी मौजूद रहा ।
कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित श्री मां काली जी देवी के दरबार में आयोजित 40 वां 11 दिवसीय विशाल शत चंडी महायज्ञ पूजा अर्चना के बाद रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से प्रारंभ हो गया । मां काली जी मंदिर परिसर में आचार्य पंडित ज्ञान शंकर तिवारी तथा उनके अन्य आचार्य साथियों ने पूजा अर्चना कराई । पूजा उपरांत सुंदर शोभा कलश यात्रा गाजा बाजा के साथ प्रारंभ हुई ।
शोभा कलश यात्रा कस्बे के मोहल्ला बजरिया मोड होते हुए मोहल्ला बजरिया,खजुहा चौराहा,मुगल रोड, ललौली चौराहा, अस्पताल रोड, तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची । गांधी चौराहे से शोभा यात्रा बजाजा गली किराना गली घियाही गली होते हुए फाटक बाजार पहुंची । फाटक बाजार से शोभायात्रा मेंन बाजार सहित बिंदकी कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो में घूमी । शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा के दौरान कस्बा इंचार्ज राज नारायण नायक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे । यात्रा के दौरान युवाओं तथा महिलाओं में श्रद्धा और विश्वास के चलते उत्साह का माहौल रहा ।
इस मौके पर सूरजबली विश्वकर्मा,श्रीमती मंजू विश्वकर्मा,बृजेश मिश्रा ,विनोद द्विवेदी,लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर,नर्मदा सागर शुक्ला ,महिला सिपाही नीतू, मनीष यादव तथा रिंकी देवी के अलावा शोभा यात्रा में मौजूद शुभम कसेरा,बृजेश सोनी, प्रिय तिवारी,विकास कसेरा ,अभिजीत,पीयूष तिवारी, राजू द्विवेदी,गुड्डन मिश्रा श्रीनारायण,विजय कुमार,सूर्य कुमार, राजू कसेरा ,विष्णु द्विवेदी मयंक कुमार विकास द्विवेदी पिंटू कसेरा बाबा, विष्णु ओम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
